सपा ने नोएडा में ब्राह्मण चेहरे को दिया मौका, अनिल पंडित को बनाया जिलाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने नोएडा में ब्राह्मण चेहरे को दिया मौका, अनिल पंडित को बनाया जिलाध्यक्ष

सपा ने नोएडा में ब्राह्मण चेहरे को दिया मौका, अनिल पंडित को बनाया जिलाध्यक्ष

Tricity Today | अनिल पंडित

Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी नई रणनीति के तहत मैदान में उतर रही है। इसके तहत पार्टी की तरफ से अलग-अलग जिलों में भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही हैं। समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद गिरी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। साथ ही युवजन सभा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। गौतम बुद्ध नगर से युवजन सभा जिलाध्यक्ष युवा नेता अनिल पंडित को बनाया गया है।

महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके अनिल पंडित
बहलोलपुर गांव में रहने वाले अनिल पंडित लंबे समय से समाजवादी से जुड़े है और सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी वह समाजवादी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। अनिल पंडित को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नोएडा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल पंडित ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारी
अनिल पंडित ने कहा, “मेरे जैसे सामान्य किसान के बेटे को महानगर अध्यक्ष बनाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आजीवन आभारी रहूंगा।" उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जीता कर सदन में भेजने पर काम किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.