3 लाख परिवारों से मिलेंगे संघ के कार्यकर्ता, राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे बड़ा काम

नोएडा में महाअभियान : 3 लाख परिवारों से मिलेंगे संघ के कार्यकर्ता, राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे बड़ा काम

3 लाख परिवारों से मिलेंगे संघ के कार्यकर्ता, राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे बड़ा काम

Tricity Today | नोएडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत कर दी है। संघ पूरे देश में मंदिर निर्माण के लिए कार्यक्रम और अभियान संचालित कर रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नोएडा सेक्टर-12 के सरस्वती शिशु मंदिर में धन संग्रह अभियान का आगाज किया। इस मौके पर कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। संघ के प्रचार विभाग के विनय ने बताया कि अभियान अगले 14 दिन तक चलेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) नवाब सिंह नागर भी मौजूद रहे। 

संघ का लक्ष्य करीब 3 लाख परिवारों से संपर्क कर उन्हें अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए जोड़ना है। सरस्वती शिशु मंदिर में बनाया गया कार्यालय 24 घंटे खुला रहेगा। यहां अभियान से जुड़ी हर तरह की जरूरी सामग्री उपलब्ध रहेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस अभियान में अपने सभी अनुषांगिक संगठनों विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, हिंदू जागरण मंच, सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भी शामिल किया है।

महानगर संपर्क प्रमुख दिनेश महावर ने अभियान से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि 515 उप-बस्ती (सोसाइटी, कॉलोनी के ब्लॉक) में इस महाअभियान को प्रसारित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए सभी सेक्टर और गांवों में टीमों का गठने किया जा रहा है। यह सभी टीमें एक साथ मिल कर जनसंपर्क मुहिक को आगे बढ़ाएंगी। 

अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के साथ तमाम सामाजिक संगठन, RWA और मंदिर समिति के कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर रहे हैं। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के दिनेश महावर, सुशील जैन, दिनेश गोयल, सत्येंद्र सिंह, गिरीशचंद्र सति, विहिप के उमानंदन कौशिक, राजेन्द्र शर्मा, तन्मय शंकर, चंदीराम यादव, भूपेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.