एमिटी में संपन्न हुआ ‘संस्कृत संवाद-2021’ कार्यक्रम, संस्कृत के आधुनिक स्वरूप पर हुई चर्चा

नोएडा: एमिटी में संपन्न हुआ ‘संस्कृत संवाद-2021’ कार्यक्रम, संस्कृत के आधुनिक स्वरूप पर हुई चर्चा

एमिटी में संपन्न हुआ ‘संस्कृत संवाद-2021’ कार्यक्रम, संस्कृत के आधुनिक स्वरूप पर हुई चर्चा

Tricity Today | एमिटी में संपन्न हुआ ‘संस्कृत संवाद-2021’ कार्यक्रम

एमिटी संस्कृत अध्ययन एवं शोध संस्थान तथा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने मिलकर ‘‘संस्कृत अध्ययन के नये क्षितिज – संभावनाए और अवसर’’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठि ‘संस्कृत संवाद - 2021’ का आयोजन किया। इसका शुभारंभ श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पाण्डेय, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की कुलपति डॉ (श्रीमती) बलविंदर शुक्ला और संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कामत, ने किया।

इनके अलावा संस्कृत एवं प्राच्यविद्या अध्ययन संस्थान जेएनयू के प्रोफेसर ब्रजेश कुमार पाण्डेय और दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली संस्कृत विभाग के प्रोफेसर रंजन कुमार त्रिपाठी भी शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्कृत रॉकबैंड ‘‘धुव्रा’’ के संस्थापक डॉ संजय द्विवेदी और शास्त्री समकित जैन को संस्कृतोपासक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमिटी संस्कृत अध्ययन एवं शोध संस्थान के डॉ श्रुती कान्त पांडेय ने किया।    
             
कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत में असीम संभावनाए और अवसर उपलब्ध हैं। नूतन शिक्षा नीति में संस्कृत शिक्षण के विकास पर जोर दिया गया है। आज यूके, यूएसए, कनाडा, जापान आदि कई देश के युवा और विद्वान संस्कृत सीख रहे है। संस्कृत, जीवन दृष्टा, संपूर्ण ज्ञान, जीवन दर्शन है। विश्व में प्राचीन समय से संस्कृत की ख्याती चरम पर थी। आधुनिक समय में विज्ञान के साथ संस्कृत की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।

डॉ. वाचस्पति मिश्र ने बताया कि संस्कृत के क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हो रहें है। प्रशासनिक सेवाओं में भी संस्कृत का ज्ञान रखने वाले अहम पदों को सुशोभित कर रहे है। भारतीय ज्ञान परंपरा और ज्ञान प्रणाली में सदैव संस्कृत का अहम स्थान रहा है। अवसरों को पहचान कर उसका लाभ उठायें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। राष्ट्रीय संगोष्ठि ‘संस्कृत संवाद-2021’ के अंर्तगत संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.