सतेंद्र अवाना का बरौला में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 

नोएडा: सतेंद्र अवाना का बरौला में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 

सतेंद्र अवाना का बरौला में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 

Tricity Today | बीजेपी नेता सतेंद्र अवाना का बरौला में हुआ स्वागत

Noida : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना का नोएडा के बरौला गांव में जोरदार स्वागत हुआ। सतेंद्र अवाना का स्वागत भाजपा कार्यकर्ता बादल टेढ़ा के आवास पर हुआ। इस मौके पर दो दर्जन से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरौला ग्राम वासियों ने ढोल-नगाड़ा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया। सतेंद्र आवाना को ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। सतेंद्र आवाना ने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के बेहतर रोजगार के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी 2022 चुनाव को लेकर पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी तैयार है और आप सभी का सहयोग चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बेहतर कर रहे हैं। माफिया राज खत्म हो गया है, माफियाओं को जेल में डाला जा रहा है। इस मौके पर सुमित नागर, सतीश बेसिया, राहुल भाटी और सिक्की गुर्जर मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.