सेक्टर-55 चुनाव में सत्य नारायण गोयल बने अध्यक्ष, कार्यकारिणी में इनको मिली जगह

Noida Rwa : सेक्टर-55 चुनाव में सत्य नारायण गोयल बने अध्यक्ष, कार्यकारिणी में इनको मिली जगह

 सेक्टर-55 चुनाव में सत्य नारायण गोयल बने अध्यक्ष, कार्यकारिणी में इनको मिली जगह

Tricity Today | सत्य नारायण गोयल बने अध्यक्ष

Noida News : सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए चुनाव में मतदाताओं ने वोट डालकर अपने अध्यक्ष का चयन किया है। इस चुनाव में सत्य नारायण गोयल अध्यक्ष पद पर 53 वोट से विजयी हुए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सेक्टर में किसी भी निवासी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वह निवासियों के हित में काम करेंगे। चुनाव अधिकारी मुकेश कक्कड़, मनोज गुप्ता और डा. मूलचंद चौधरी ने निर्वाचन को निष्पक्ष ढंग से कराया।

चुनाव में ये लोग भी जीते
चुनाव अधिकारी मुकेश कक्कड़ ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई। सेक्टर के लोगों ने कार्यकारिणी में राकेश कुमार अग्रवाल को सचिव, उपाध्यक्ष पद पर डा. पंकज शर्मा और राजरानी अग्रवाल, सह सचिव कुलदीप शर्मा, नीरज शर्मा, इंटरनल आडिटर केडी शर्मा सहित 10 ब्लाक प्रतिनिधि चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी के चुने जाने पर सेक्टर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सेक्टर की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.