साइकिलिंग कर रही महिला की स्कूटी चालक ने पकड़ी कमर, विरोध करने पर किया घायल

नोएडा : साइकिलिंग कर रही महिला की स्कूटी चालक ने पकड़ी कमर, विरोध करने पर किया घायल

साइकिलिंग कर रही महिला की स्कूटी चालक ने पकड़ी कमर, विरोध करने पर किया घायल

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नोएडा के सेक्टर-116 में स्थित हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली कुछ महिलाएं सुबह करीब 5 बजे साइकिलिंग करने के लिए निकली थी। इस ग्रुप में शामिल एक महिला के साथ बीच सड़क पर स्कूटी चालक ने छेड़छाड़ की है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो स्कूटी चालक युवक ने महिला को घायल कर दिया। स्कूटी चालक युवक महिला को धक्का देकर फरार हो गया है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली में अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि बहुत ही जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल के सामने का है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-116 में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली कुछ महिलाएं मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे ग्रुप साइकिलिंग करने के लिए निकली थी। इस ग्रुप में करीब 8 महिलाएं शामिल थी। सभी महिलाएं अपनी-अपनी साइकिल के माध्यम से आगे-पीछे चल रही थी। जैसे ही महिलाओं का समूह नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक स्कूटी चालक वहां पर आया।

विरोध किया तो धक्का देकर किया घायल
बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक ने साइकिलिंग कर रही एक महिला के कमर पर हाथ लगा दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी स्कूटी चालक महिला की साइकिल में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसकी वजह से महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। इस हादसे में महिला के शरीर पर काफी स्थानों पर चोट आई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.