नोएडा डीएनडी टोल प्लाजा पर कार सवार महिला को स्कूटी चालक ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, जानिए फिर महिला ने क्या किया

शर्मनाक : नोएडा डीएनडी टोल प्लाजा पर कार सवार महिला को स्कूटी चालक ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, जानिए फिर महिला ने क्या किया

नोएडा डीएनडी टोल प्लाजा पर कार सवार महिला को स्कूटी चालक ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, जानिए फिर महिला ने क्या किया

Google Image | Noida DND

डीएनडी टोल प्लाजा पर कार से जा रही एक महिला के साथ स्कूटी सवार युवक ने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला अपनी कार में सवार होकर नोएडा से डीएनडी टोल प्लाजा के रास्ते दिल्ली जा रही थी। तभी स्कूटी सवार एक युवक उनकी कार के समीप स्कूटी आया। 

महिला का आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को निकालकर महिला को दिखाना शुरू कर दिया, जिससे महिला को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई है। महिला ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.