नोएडा-एनसीआर में चिलचालती गर्मी का प्रकोप, लू के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी 

Weather Update :  नोएडा-एनसीआर में चिलचालती गर्मी का प्रकोप, लू के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी 

नोएडा-एनसीआर में चिलचालती गर्मी का प्रकोप, लू के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी 

Google Image | Symbolic Photo

Noida News (आशुतोष राय) : नोएडा-एनसीआर में मंगलवार र्मी और लू के चलते लोगों का बुरा हाल हो रहा है। नोएडा में आज का तापमान लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो आज गर्मी और लू के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

तापमान में नहीं आ रही गिरावट 
गर्मी से लोगों को रहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे है। लू और प्रदूषित हवा के चलते लोगों को घर से बाहर जाने में भी तकलीफ हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को लू के साथ तापमान में 9 प्रतिशत नमी देखने को भी मिली है। एक्यूआई का स्तर नोएडा में 222 तक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी के चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी है। 

आने वाले दिनों में बढ़ेगा लू का प्रकोप 
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है।

क्या रहेगा बुधवार का तापमान 
बुधवार को भी मौसम में बदलाव के कोई आसार नहीं दिख रहे। बुधवार को  अधिकतम तापमान 46.24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 36.33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.