पीएम मोदी को देख डॉ.महेश शर्मा, नवाब सिंह नागर और मनोज गुप्ता ने की मंदिरों में पूजा, महादेव का किया जलाभिषेक

नोएडा : पीएम मोदी को देख डॉ.महेश शर्मा, नवाब सिंह नागर और मनोज गुप्ता ने की मंदिरों में पूजा, महादेव का किया जलाभिषेक

पीएम मोदी को देख डॉ.महेश शर्मा, नवाब सिंह नागर और मनोज गुप्ता ने की मंदिरों में पूजा, महादेव का किया जलाभिषेक

Tricity Today | पीएम मोदी को देख डॉ.महेश शर्मा

Noida News : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) केदारनाथ (Kedarnath) धाम पहुंचे, वहां उन्होंने बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके अलावा बल्कि अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में सबसे खास आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण लोकार्पण के साथ ही शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण  किया है। 

पीएम मोदी ने किया आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि का निर्माण किया 
केदारनाथ में मंदिर के पीछे मंदाकिनी नदी किनारे आदिगुरु शंकराचार्य की कुटीर (समाधि स्थल) का निर्माण किया गया है। समाधि का निर्माण 36 मीटर गोलाकार में किया गया है। जिसकी गहराई छह मीटर है। पूजा और मूर्ति अनावरण के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने आध्यात्म से लेकर उत्तराखंड और यहां के लोगों के विकास के बारे में बात की और पूरे देश को सम्बोधित किया। 

नोएडा के नेताओं ने की पूजा
इस मौक़े पर पूरे देश भर में उनके संदेश को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों में सुना गया। इसी क्रम में भाजपा नोएडा द्वारा भी मंदिरों में व्यवस्था की गई। सेक्टर 19 के सनातन धर्म मंदिर में गौतमबुद्ध नगर संसाद और पूर्व मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा रहे। सेक्टर 39 के सनातन धर्म मंदिर में नवाब सिंह नागर और ग्राम भंगेल शिव मंदिर पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक जल अभिषेक पूजा अर्चना में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। 

यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, राम मेहर कौशिक, मनोज शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजीव त्यागी, डाजीएस सचदेवा, केसी गुप्ता मांगेराम, इंद्राज खटाना, मोहित शर्मा, राम त्रिपाठी, रविंद्र त्यागी गौतम शर्मा, अमरजीत दास, सुनील बहल और सुशील शर्मा आदि पदाधिकारियों ने उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.