पार्टी कार्यकर्ता बोले- ब्राह्मण समाज के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कर रहे उत्पीड़न

भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप : पार्टी कार्यकर्ता बोले- ब्राह्मण समाज के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कर रहे उत्पीड़न

पार्टी कार्यकर्ता बोले- ब्राह्मण समाज के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कर रहे उत्पीड़न

Google Photo | नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Noida News : यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के एक ब्राह्मण नेता ने भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रिय अध्यक्ष को लिखे पत्र में उत्पीड़न के इस मुद्दे को उठाते हुए महानगर अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं किए जाने पर महानगर अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ये लगे हैं आरोप
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ऐमनाबाद ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के जिलाध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पीड़ितों की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रिय अध्यक्ष पश्चिम सतेंद्र शिशोदिया को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पिछले 2 वर्षों से ब्राह्मण समाज के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि जहां भी चुनाव आदि हो रहे हैं, पहले तो वहां शासन प्रशासन स्तर पर दखलंदाजी कर चुनाव में खड़ा नहीं होने दिया जाता है और खड़ा हो जाए तो पूरी ताकत लगाकर हरवाया जाता है। इसके बावजूद अगर कोई ब्राह्मण चुनकर भी आ जाता है तो उसे बाद में कार्यकारिणी से बर्खास्त करा दिया जाता है। उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित का आरोप है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नाम से धमकाया जाता है।
कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने बताया कि हम सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। ऐसे में उन्होंने अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि नोएडा पार्टी अध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कर ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न को बंद किया जाए। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई नहीं होने की दशा में नोएडा का समस्त ब्रहामण समाज मनोज गुप्ता के खिलाफ़ बड़े आंदोलन पर बाध्य होंगे, जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव-2024 में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.