सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ समापन, वोकल फॉर लोकल पर भाजपा ने दिया जोर

Noida : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ समापन, वोकल फॉर लोकल पर भाजपा ने दिया जोर

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ समापन, वोकल फॉर लोकल पर भाजपा ने दिया जोर

Tricity Today | सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा ने वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

Noida : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा ने शिल्प हाट सेक्टर-33 पर वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग उपध्यक्ष सुषमा सिंह ने किया। इस प्रदर्शनी में सभी लोकल सामना बनाने वाले विक्रेताओं ने भाग लिया।

विश्व में देश के प्रोडक्ट का बाजार डंका : महेश शर्मा
संसाद डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा हो रहा है। पूरे विश्व में देश के प्रोडक्ट की तूती बोल रही है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
दूसरा कार्यक्रम
उसके बाद दूसरे कार्यक्रम विविधता में एकता कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-121 में किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उरिया समाज, बिहारी समाज, पंजाबी समाज, उत्तराखंड समाज आदि कई समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया।

“भारत देश एक समान रूप में बसता है”
इस मौके पर सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा “दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां कई प्रकार के जाति, धर्म, भाषाएं बोलने और रहने वाले लोग रहते हैं। लेकिन फिर भी सभी के दिलों में भारत देश एक समान रूप में बसता है।”

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें विविधता में एकता प्रदर्शित हो रही है। हम सभी हृदय से भारतवासी हैं, इसलिए सभी धर्म और जाति को हमें एक समान धारा में लेकर चलना है।

यह पदाधिकारी रहे उपस्थित
इन कार्यक्रमों में जिला प्रभारी बसंत त्यागी, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, चंदगिराम यादव, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष महेश आवना, मंत्री प्रमोद बहल, मनोज चौहान, लोकेश यादव, अशोक मिश्रा, उमेश यादव, रवि यादव, सीबी शर्मा, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, ओम यादव, अनुज चौधरी, गिरजा सिंह, शारदा चतुर्वेदी, अमरीश त्यागी, गोपल गौड़, प्रज्ञा पाठक, नवीन मिश्रा, मुक्ता नंद शर्मा और धर्मेंद्र चौहान समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.