जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आज़म भगत, युवाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन  

Noida News : जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आज़म भगत, युवाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन  

जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आज़म भगत, युवाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन  

Tricity Today | जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आज़म भगत

Noida News : नव ऊर्जा युवा संस्था एवं राष्ट्रीय शेर सेना की ओर से शहीद ए आजम भगत सिंह का 116वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यकम में पंजाबी समाज के अध्यक्ष जेपी उप्पल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। जेपी उप्पल और युवाओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। युवाओं ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जेपी उप्पल ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को उनके दो साथियों राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फांसी पर लटका दिया गया था। सारा देश उनके इस बलिदान को बड़ी गम्भीरता व भावना के साथ से याद करता है।

वीरों ने किया ब्रिटिश हुकूमत का मुकाबला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाबी समाज के जनरल सेक्रेटरी टीएस अरोड़ा ने कहा कि आज ही के दिन क्रांतिकारी युवाओं के अंदर जोश भरने वाले शहीद भगत सिंह ने राजगुरु, सुखदेव, चन्द्रशेखर आजाद एवं अन्य क्रान्तिकारियों के साथ मिलकर देश की आज़ादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया।

ये भी रहे मौजूद
इस दौरान शेर सिंह सेना के अध्यक्ष जयकरन हिंदू समेत सभी सदस्यों ने भी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश्वरी, अशोक खन्ना, रजनी नारंग, मधु, छाया राय, सुषमा अवाना, मनोरमा ठाकुर, डॉली शर्मा, महेंद्र हिंदू, रोहित हिंदू, सोहित पंडित, सूरज सिंह, दीपक चौधरी, दीप्ती सेठ, काशवी, अदित्री, ज्योति धामा, बबिता शर्मा, प्रवेश शर्मा, रणपाल अवाना, सुरेश, राहुल अवाना, सोनू यादव, भारती नेगी, कुम्मु जोशी, राजीव चौधरी, बमबम, दीपक गर्ग  सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.