अंसल बिल्डर का शर्मनाक कारनामा, बुजुर्ग दंपति को सपना दिखाकर हड़पे लाखों रुपए, चैयरमेन समेत 12 पर FIR

Noida News : अंसल बिल्डर का शर्मनाक कारनामा, बुजुर्ग दंपति को सपना दिखाकर हड़पे लाखों रुपए, चैयरमेन समेत 12 पर FIR

अंसल बिल्डर का शर्मनाक कारनामा, बुजुर्ग दंपति को सपना दिखाकर हड़पे लाखों रुपए, चैयरमेन समेत 12 पर FIR

Google Image | अंसल बिल्डर

Noida News : जिले में एक बार फिर अंसल बिल्डर के काले कारनामे सामने आए हैं। अंसल बिल्डर ने सपना दिखाकर एक बुजुर्ग दंपत्ति से 15 लाख रुपए हड़प लिए हैं। पीड़ित ने काफी बार बिल्डर से अपना प्लॉट मांगा, लेकिन जब नहीं मिला तो अंसल बिल्डर के खिलाफ कोर्ट में पहुंच गए। अभी इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए और मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कहा। जिसके बाद अब पुलिस ने अंसल बिल्डर के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या है पूरा मामला
योगेंद्र अपनी पत्नी किरण और बेटे के साथ नोएडा के सेक्टर-14 में रहते हैं। किरण ने वर्ष 2013 में अंसल बिल्डर के सुशांत मेगापोलिस प्रोजेक्ट में करीब 200 वर्ग मीटर का एक प्लॉट खरीदा था। इसके एवज में दंपति से बिल्डर ने करीब 15 लाख रुपए ले लिए थे। पैसे लेने के बाद अंसल बिल्डर के द्वारा दम्पति से कहा गया कि प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है, लेकिन इसी बीच दंपत्ति प्लॉट पर निर्माण कार्य देखने गया तो उनकी आंख खुली की खुली रह गई।

10 साल बाद भी नहीं मिला हक
मौके पर जाकर देखा तो वहां पर एक ईंट भी नहीं लगाई गई थी, सब कुछ खाली पड़ा हुआ था। प्रोजेक्ट पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हुआ था। दंपति का कहना है कि 10 साल बीत जाने के बाद भी उनको कोई भी निर्माण मौके पर नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने अंसल बिल्डर के दफ्तर में जाकर जवाब मांगा, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में अंसल बिल्डर के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन समेत 12 लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें धोखाधड़ी की धाराएं भी लगी हुई है।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में अंसल बिल्डर के चेयरमैन सुशील अंसल, वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट देवकांत सिंह, जगत चंद, विशाल, सतीश चंद्र, जनरल मैनेजर अब्दुल शामी, विकास जैन, दुष्यंत तोमर और अनिल डागर समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

अंसल बिल्डर से हजारों लोग परेशान
आपको बता दें कि जिले में अंसल बिल्डर का यह कोई पहला कारनामा नहीं है। इससे पहले भी अंसल बिल्डर के द्वारा काफी लोगों का शोषण किया जा चुका है। बिल्डर पहले पहले रुपए ले लेता और और फिर उनको कोई भी प्लॉट या फ्लैट नहीं देता। जिले के हजारों लोग अंसल बिल्डर के इस कारनामे से परेशान हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.