आपसे क्या कह रही हैं शिल्पा शेट्टी

सुनिए नोएडा वालों! आपसे क्या कह रही हैं शिल्पा शेट्टी

आपसे क्या कह रही हैं शिल्पा शेट्टी

Tricity Today | शिल्पा शेट्टी

NOIDA : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने जारी किया है। जिसमें वह शहर के लोगों से साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने और सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) का इस्तेमाल नहीं करने की अपील कर रही है। हालांकि, यह वीडियो शिल्पा शेट्टी ने भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए जारी किया है, लेकिन नोएडा अथॉरिटी ने अपने शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए इसका बखूबी इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड के पार्श्व गायक कैलाश खेर ने नोएडा एंथम जारी किया था। जिसे लोगों ने खूब सराहा था।
शिल्पा शेट्टी इस वीडियो के जरिए लोगों से अपनी चेक लिस्ट बनाने की अपील कर रही हैं। जिसमें वह कहती हैं, "मैंने डस्टबिन, वेस्ट सैरीगेशन, एसबीएम टॉयलेट, कम्पोस्टिंग, स्वच्छता ऐप पर फीडबैक, रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल भी कर लिया है। चेकलिस्ट में मेरे लिए कुछ करने को नहीं बचा है। आपने अपनी चेकलिस्ट तैयार की है।" फिर एकदम से शिल्पा शेट्टी को याद आता है कि उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक से भी तौबा कर ली है। कुल मिलाकर वह इस वीडियो में लोगों से पर्यावरण और स्वच्छता की रक्षा करने के लिए अपील कर रही हैं। नोएडा अथॉरिटी की ओर से अपना और भारत सरकार का लोगो इस वीडियो के बैकग्राउंड में लगाकर प्रसारित किया जा रहा है।

नोएडा अथॉरिटी चाहती है कि शहर टॉप-10 में शामिल हो
नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी इस साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा को टॉप-10 में लाना चाहती हैं। इसके लिए पिछले एक साल से विकास प्राधिकरण लगातार शहर में एक्टिविटी संचालित कर रहा है। पिछले साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा को देश के टॉप-25 शहरों में शामिल किया गया था। 31 मार्च की रात 12:00 बजे तक शहर के लोगों से स्वच्छता एप पर फीडबैक देने की अपील नोएडा अथॉरिटी ने की थी।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.