खिलाड़ी को बधाई देने पहुंचे भाजपाई, खेल मंत्री बोले- उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात

शिवम मावी पहुंचे नोएडा : खिलाड़ी को बधाई देने पहुंचे भाजपाई, खेल मंत्री बोले- उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात

खिलाड़ी को बधाई देने पहुंचे भाजपाई, खेल मंत्री बोले- उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात

Tricity Today | शिवम मावी को भाजपा ने बधाई दी।

Noida : भारतीय टीम को 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में जिताने वाले शिवम मावी अपनी पहली ही सीरीज में छा गए। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू सीरीज में ही भारतीय टीम में अलग छाप छोड़ी है। नोएडा शहर के इस खिलाड़ी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज में गेंदबाजी बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद शिवम मावी शहर वापस लौट आए हैं। उनके खेल से प्रभावित होकर शहर के राजनीतिक दल के साथ-साथ समाजसेवी उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

खेल मंत्री ने फोन पर की बात
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता शिवम मावी के घर उन्हें बधाई देने पहुंचे। मनोज गुप्ता ने उभरते हुए खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया साथी पूरे नोएडा का नाम रोशन करने के लिए शिवम को धन्यवाद दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फोन पर शिवम मावी से बात की। उन्होंने कहा कि हमें बहुत गर्व है कि मावी ने उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस मौके पर भाजपा के उमेश त्यागी, चमन अवाना, उमेश यादव, सोनू राणा, अखिलेश पाल, कुन्दन कुमार, विपिन झा, अनिल मावी, अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
रविवार को दिनेश खटीक पहुंचे
इसके अलावा रविवार को यूपी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, नवाब सिंह नागर और शहर के तमाम समाज सेवी संस्था के लोगों ने शिवम मावी के परिजनों को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे थे। आपको बता दें, जब से नोएडा में शिवम मावी अपने घर आए हुए हैं। शहर के लोग उनके आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.