शिवओम शर्मा ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संजय शर्मा प्रदेश मंत्री बने

नियुक्ति : शिवओम शर्मा ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संजय शर्मा प्रदेश मंत्री बने

शिवओम शर्मा ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संजय शर्मा प्रदेश मंत्री बने

Tricity Today | नियुक्त पत्र

Greater Noida : रविवार को शहर के सेक्टर सिग्मा दो में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। दादरी क्षेत्र के चिटेहरा गांव के निवासी पंडित शिवओम शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय शर्मा को प्रदेश मंत्री और मुकेश दीक्षित को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अनिल शर्मा हबीबपुर ने किया।

अनिल पंडित ने बताया, बैठक में निर्णय लिया गया है कि समाज दहेज प्रथा के विरुद्ध खड़ा होगा। शादी-ब्याह में फिजूलखर्च से बचें। सादा अंदाज में विवाह समारोह सम्पन्न करें। केवल 20 आदमी ही विवाह मे शामिल हों। समाज के बेरोजगार नौजवानों को टेक्निकल कोर्स करने चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने कहा कि हम राष्ट्रवादी संगठन हैं। इसलिए जो भी राष्ट्र के भले में कार्य करेगा, हम उसका समर्थन करेंगे। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ मोदी सरकार की अग्निवीर योजना का समर्थन करता है। इससे देश के नौजवान समर्थ व सशक्त होंगे। सेना मजबूत होगी। हम मोदी सरकार की अग्निपथ योजना का समर्थन करते हैं।

इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रूबी कौशिक, राष्ट्रीय मंत्री अभिताभ दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रभारी पश्चिम संध्या शर्मा, गाजियाबाद प्रभारी सुनील शर्मा, दादरी से अभिषेक कौशिक, रवि शर्मा, राजकुमार शर्मा हबीबपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पंडित, नोएडा के प्रभारी यशवीर शर्मा, ग्रेटर नोएडा से वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप शर्मा (लक्ष्मी फर्नीचर), नीलम त्यागी और विमलेश शर्मा सहित सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.