नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना, 3 साल की बच्ची का 7 वर्षीय बच्चे ने किया रेप

BIG BREAKING : नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना, 3 साल की बच्ची का 7 वर्षीय बच्चे ने किया रेप

 नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना, 3 साल की बच्ची का 7 वर्षीय बच्चे ने किया रेप

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है  नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित मोरना गांव में रहने वाली एक 3 साल की बच्ची का 7 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया है। इस मामले में पीड़ित परिजनों द्वारा सेक्टर-24 कोतवाली में आरोपी बच्चे के खिलाफ शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने 7 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया।

क्या है पूरा मामला
सेक्टर-24 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मोरना गांव में रहने वाली 3 साल की बच्ची का उसके पड़ोस में ही रहने वाले 7 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया आरोप है। आरोप है कि बीती देर रात को 7 वर्षीय बच्चा अपने पड़ोस में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची को अपने कमरे में ले गया और वहां पर उसने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.