Tricity Today | स्टंटबाजों का वीडियो
Noida : स्टंटबाजों के खिलाफ नोएडा पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। उसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र से आया है। एक वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसकी तुलना लोग धूम फिल्म से कर रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कह रहे हैं, "नोएडा में धूम 5 फिल्म की शूटिंग हो रही है।" सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद नोएडा पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है। स्कूटी और उस पर सवार सभी पांचों युवकों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने स्टंटबाजों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।20 सेकंड के वीडियो में क्या हैVideo : नोएडा में हो रही Dhoom 5 की शूटिंग, पांचों हीरो की तलाश में जुटी पुलिस @noidapolice #DHOOM5 pic.twitter.com/JSLwpGBtx9
— Tricity Today (@tricitytoday) January 25, 2023