रथ पर सवार होकर निकला श्रीराम परिवार, यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

Noida News : रथ पर सवार होकर निकला श्रीराम परिवार, यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

रथ पर सवार होकर निकला श्रीराम परिवार, यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

Tricity Today | यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

Noida News : अयोध्या में होने जा रही भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ईडब्ल्यूएस पॉकेट सात सेक्टर-82 में श्रीराम नाम यश गान शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पॉकेट-7 के मंदिर से यह शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें राम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी और हनुमान जी एक रथ पर सवार हुए।  ढोल नगाड़ों की थाप पर रामभक्त जमकर थिरके और जय सियाराम के नारों से पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। शोभायात्रा पॉकेट-7, पॉकेट-12 घूमती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां पर सभी ने मिलकर सुंदरकाण्ड का पाठ किया। सुंदरकाण्ड के उपरांत आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। 
कल होगा सुन्दरकाण्ड का पाठ 
आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे से सुंदरकाण्ड का पाठ और हवन यज्ञ किया जायेगा। सायं 6 बजे से सभी भक्तजन मंदिर पर एकत्रित होकर 11 दीये थाल में लेकर दीप यात्रा निकालेंगे, जिसमें मेन गेट से लेकर पूरे पॉकेट और मंदिर परिसर को दीपों से जगमग किया जाएगा। इसके बाद भजन कीर्तन और आरती होगी। 

ये भी रहे मौजूद 
इस अवसर पर विश्वेंद्र कुमार शर्मा, सुशील पाल, संजय पांडे, गोरेलाल, देवमणि शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, रवि राघव, संतोष तिवारी, राजेश राघव, उत्तम चंद्रा, हंसमणि शुक्ला, संजय शुक्ला, रमेश गुप्ता, रमेश वर्मा, विजय जी, पंकज झा, विकास शर्मा, अंगद सिंह तोमर, सर्वेश तिवारी, बीरबल सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, दीपक तिवारी, रमेश चंद शर्मा, बीके भारद्वाज, रविंद्र कुमार, आरसी दास, संगम प्रसाद मिश्रा, अमितेश सिंह, बृज किशोर समेत बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.