श्री राम मित्र मंडल ने किया भूमि पूजन, तैयारी हुईं शुरू

Ramleela Noida : श्री राम मित्र मंडल ने किया भूमि पूजन, तैयारी हुईं शुरू

श्री राम मित्र मंडल ने किया भूमि पूजन, तैयारी हुईं शुरू

Tricity Today | श्री राम मित्र मंडल ने किया भूमि पूजन

Noida : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दशहरा में चलने वाले रामलीला मंचन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। जगह-जगह पर होने वाले रामलीला मंचन का भूमि पूजन करके शुभारंभ किया जा रहा है। शुक्रवार को सेक्टर-62 मैदान में श्री राम मित्र मंडल द्वारा भूमि पूजन का समापन किया गया। भूमि पूजन और गणेश पूजन के बाद आरती की गई। साथ ही भगवान हनुमान का ध्वजा मैदान में स्थापित किया गया। इसके साथ ही मंच बनने की तैयारी शुरू हो गई है।

26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन
श्री राम मित्र मंडल के महासचिव मुन्ना शर्मा ने बताया कि इस बार 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। 30 सितंबर को राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। 6 अक्टूबर को भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक के साथ श्रीराम लीला महोत्सव 2022 का समापन होगा। रामलीला के मंचन के दौरान मैदान में मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरीके के झूले लगाए जाएंगे। साथ ही खानपान को लेकर खास स्टॉल की व्यवस्था की गई हैं। रावण दहन के दिन लाखों की संख्या में लोगों की आने की उम्मीद हैं।

यह गणमान्य लोग रहे उपस्थित
भूमिपूजन में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, गौरव मेहरोत्रा, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, शांतनु मित्तल, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़, एसएम गुप्ता, संदीप पोरवाल, सुशील गोयल, कश्मीरी लाल गोयल, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, डॉएसपी जैन, पीएस जैन, डॉ.एके त्यागी, सतेंदर शर्मा, जेसी नारंग, मल्लिकेश्वर झा, रवि गर्गेश, मनीष गोयल, आरसी गुप्ता, अविनाश सिंह, बिजेंद्र राय, राजीव गोयल, मीना बाली, अर्जुन प्रजापति, साहिल चौधरी, विनय हिन्दू, बजरंगलाल गुप्ता, पवन गोयल, रंजीव गुप्ता, एनके अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, एमपी सिंह, आरके उप्रेती, राधाकृष्ण गर्ग, पीके अग्रवाल, रविकांत मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.