श्रीकांत त्यागी हुए जेल से रिहा, परिवार के साथ मनाएंगे दीपावली

BIG BREAKING : श्रीकांत त्यागी हुए जेल से रिहा, परिवार के साथ मनाएंगे दीपावली

श्रीकांत त्यागी हुए जेल से रिहा, परिवार के साथ मनाएंगे दीपावली

Tricity Today | श्रीकांत त्यागी हुए जेल से रिहा

Greater Noida : श्रीकांत त्यागी को 2 दिन पहले हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी और अब श्रीकांत त्यागी रिहा हो गए हैं। थोड़ी देर पहले श्रीकांत त्यागी गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल से रिहा हो गए हैं। श्रीकांत त्यागी के परिवार के लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती। अब श्रीकांत त्यागी अपने परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएंगे। श्रीकांत त्यागी की रिहाई पर उनकी बीवी अनु त्यागी ने पूरे त्यागी समाज का आभार जताया है। आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी बीते 8 अगस्त को गिरफ्तार हुआ। तब से वह जेल में कैद था, अब उनको जमानत मिल गई है।

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में बालकनी को कवर किया गया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी।

वीडियो वायरल हुई तो नेशनल स्तर तक पहुंचा मामला
इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद 5 अगस्त से लेकर अभी तक यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले के बाद श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.