बसपा सरकार में अवैध धंधों के रास्ते बनना चाहता था भाजपा विधायक, पाकिस्तान से भी मिली थी धमकी

Noida Shrikant Tyagi Case : बसपा सरकार में अवैध धंधों के रास्ते बनना चाहता था भाजपा विधायक, पाकिस्तान से भी मिली थी धमकी

बसपा सरकार में अवैध धंधों के रास्ते बनना चाहता था भाजपा विधायक, पाकिस्तान से भी मिली थी धमकी

Tricity Today | Shrikant Tyagi

Noida News : तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का विवादों से पुराना रिश्ता है। करीब 10 साल पहले श्रीकांत त्यागी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि वह पाकिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर है। उसको पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली। इस मामले में जब पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि उसको वर्चुअल नंबर से कॉल आई थी। श्रीकांत त्यागी पहले से ही विवादों में रहा है। इसके अलावा सोनभद्र और अन्य जिलों में खनन माफिया के रूप में उसका नाम जुड़ा हुआ है। सोनेभद्र में श्रीकांत त्यागी का नाम खनन के आरोपों में जुड़ा है।

सेक्टर-12 में सरेआम गोली चलाई
बताया जाता है कि मोटी कमाई करने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के काफी बिल्डरों पर वह राजनीतिक रसूख में दबाव बनाने लगा था। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2012 में श्रीकांत त्यागी नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित एक शादी समारोह में गया था। वहां पर मामूली कहासुनी पर श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने गोली चला दी थी। इस मामले में उसके खिलाफ सेक्टर-24 कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।

कई मंत्रियों के काफी करीब रहा था श्रीकांत त्यागी
श्रीकांत त्यागी का खनन से लेकर अन्य अवैध धंधों पर ज्यादा जोर था। बसपा शासनकाल में खनन से लेकर विधायक तक की दौड़ में वह शामिल था। खनन और अवैध धंधों के चलते श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गाजियाबाद जिले की एक विधानसभा सीट से विधायक बनना चाहता था। जिसके चलते उसके काफी मंत्रियों से नजदीकी संबंध थे। श्रीकांत त्यागी कई मंत्रियों के काफी करीब रहा था, लेकिन वह टिकट नहीं पा सका। बताया जाता है कि श्रीकांत त्यागी ने कई बार भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी।

क्या है मामला
ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले और तथाकथित भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत त्यागी ने शुक्रवार को एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज और मारपीट की थी। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 12 टीमों का गठन किया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। 

श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में घुसे 15-20 युवक
रविवार की रात श्रीकांत त्यागी के पक्ष में 15-20 युवक ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी में घुस आए। लोगों ने बताया कि युवक उस महिला का पता पूछ रहे थे, जिसके साथ श्रीकांत त्यागी ने अभद्रता की थी। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने इन युवकों को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने मारपीट की। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी मौके से फरार हो गए। अब इनके खिलाफ विभिन्न आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.