बोलीं- हमें विनय त्यागी से नहीं सांसद महेश शर्मा से खतरा

श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने जारी किया नया VIDEO : बोलीं- हमें विनय त्यागी से नहीं सांसद महेश शर्मा से खतरा

बोलीं- हमें विनय त्यागी से नहीं सांसद महेश शर्मा से खतरा

Tricity Today | Anu Tyagi

Shrikant Tyagi Issue : नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े विवाद को लेकर शनिवार को एक बार फिर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने नया वीडियो जारी किया है। अनु त्यागी ने सर्वसमाज से अपील करते हुए कहा है, "हमें विनय त्यागी से खतरा नहीं है। हमें गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा से खतरा है। मुझे मेरे पति और मेरे परिवार को सांसद से लगातार खतरा बना हुआ है। विनय त्यागी को इस विवाद में घसीटने के पीछे सांसद की साजिश है।" आपको बता दें कि पिछले सप्ताह खबरें आई थीं कि श्रीकांत त्यागी और विनय त्यागी के बीच विवाद चल रहा है। श्रीकांत के परिवार को विनय त्यागी से खतरा है।
अनु त्यागी ने कहा- सांसद रच रहे हैं समाज को बांटने की साजिश
अनु त्यागी ने इस वीडियो में कहा, "आप देख रहे होंगे कि पिछले डेढ़ महीने से मुझे, मेरे पति और मेरे परिवार को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही हैं। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा नहीं चाहते कि मेरे पति जेल से बाहर निकलें। हमें किसी से खतरा नहीं है, हमें केवल सांसद महेश शर्मा से खतरा है। अब उन्होंने विनय त्यागी का नाम इस विवाद में जानबूझकर साजिश के तहत घसीटा है। वह चाहते हैं कि हमारे समाज में विभाजन हो जाए, लेकिन मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि विनय त्यागी से हमें कोई खतरा नहीं है। वह हमारे समाज के बुजुर्ग हैं। हमसे बड़े हैं। मेरे पति और विनय त्यागी के बीच कोई विवाद है, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई विवाद है तो जेल से वापस आकर श्रीकांत त्यागी विनय त्यागी से मिलेंगे और इस विवाद को खत्म किया जाएगा।"

"सांसद और उनके लोगों की अफवाहों का शिकार नहीं हों"
अनु त्यागी ने आगे कहा, "सांसद महेश शर्मा और उनके लोग लगातार भ्रम फैला रहे हैं। वह जानबूझकर झूठ बोल रहे हैं, जिससे इस विवाद से खुद बाहर निकल जाएं और हमारे ही समाज के लोगों के साथ हमारा विरोध पैदा हो जाए। जिस तरह सर्व समाज ने मेरा समर्थन किया और भंगेल में ऐतिहासिक पंचायत की गई, उससे सांसद परेशानी में घिरे हुए हैं। वह किसी भी तरह हमें आपस में उलझाकर इस लड़ाई का रुख मोड़ना चाहते हैं। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि हमारी लड़ाई केवल सांसद के गलत कामों से है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और न्याय हासिल करके रहेंगे। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि किसी भी तरह की अफवाह, बहकावे और साजिश का शिकार नहीं बनें।"

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में बालकनी को कवर किया गया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी।

वीडियो वायरल हुई तो नेशनल स्तर तक पहुंचा मामला
इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद 5 अगस्त से लेकर अभी तक यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले के बाद श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर एक्ट में मांगी जमानत
श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत दायर मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत मांगी है। इस मामले में 22 सितंबर को सुनवाई हुई थी। जिसमें अदालत ने राज्य सरकार से काउंटर एफिडेविट मांगा है। अगले 3 सप्ताह में राज्य सरकार की ओर से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट काउंटर एफिडेविट दाखिल करेगी। यह जानकारी शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में पुलिस की ओर से मामले को देख रहे सरकारी वकील बब्लू चंदेल ने दी है।

इन मामलों में पहले ही मिली जमानत
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और श्रीकांत त्यागी के अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत के मामलों में पिछले शुक्रवार को न्यायालय की सुनवाई में श्रीकांत त्यागी पर दर्ज तीन मुकदमों की धारा 354, 323, 419, 420, 427, 482, 504 और 506 में जमानत मिल गई थी। जबकि, गैंगस्टर के मुकदमे में श्रीकांत को अभी जमानत नहीं मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.