व्यास ने पहले दिन सनातन धर्म को मजबूत करने पर दिया जोर, एडीसीपी पहुंचे

नोएडा में श्रीमद भागवत कथा : व्यास ने पहले दिन सनातन धर्म को मजबूत करने पर दिया जोर, एडीसीपी पहुंचे

व्यास ने पहले दिन सनातन धर्म को मजबूत करने पर दिया जोर, एडीसीपी पहुंचे

Tricity Today | एडीसीपी पहुंचे

Noida News : नोएडा सेक्टर-12 स्थित प्राचीन कलरिया बाबा मन्दिर प्रांगण में सोमवार को श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत हो गई। मुख्य अतिथि एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी रहे। मुख्य अतिथि ने नोएडा के निवासियों का मनोबल बढ़ाया और कथाव्यास महंत राजेंद्रानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के रूप में इस कथा का अयोजन गौरी शंकर वैदिक धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है। 

कथाव्यास ने भागवत महात्म्य पर चर्चा
ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप लवानिया ने बताया कि कथा व्यास राजेंद्रानंद सरस्वती ने कथा के प्रथम दिवस भागवत महात्म्य पर चर्चा की। उन्होंने श्रोताओं को कहा कि सच्चा सनातनी बस भगवान राम और कृष्ण की ही पूजा अर्चना करता है। वह किसी अन्य धर्म के सामने नहीं झुकता है, क्योंकि सनातन अपने आप में पूर्ण धर्म है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जिस भी देवी देवता की पूजा करता है, वो मनुष्य उसी के लोक में मरने के बाद जाता है।

कार्यक्रम की रूपरेखा
4 सितंबर : भागवत महात्म्य, कपिल परीक्षित जन्म, शुकदेव आगमन
5 सितंबर : सृप्ति वर्णन, कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, पुरंजनोपाख्यान
6 सितंबर : भरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान, नृसिंह अवतार, प्रह्लाद चरित्र
7 सितंबर : गजेन्द्र उद्धार, वामनावतार, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्म नन्दोत्सव
8 सितंबर : श्रीकृष्ण बाललीला, माखन लीला, गौचारण, गोवर्धन पूजा
9 सितंबर : रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र, द्वारिका लीला
10 सितंबर : नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतो पाख्यान, कलिधर्म, कथा विश्राम
11 सितंबर : हवन और भण्डारा प्रातः 9 बजे से प्रभु की इच्छा तक।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.