आचार्य विष्णुकांत पराशर ने कपिल देवहूति संवाद के बारे में बताया

नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन : आचार्य विष्णुकांत पराशर ने कपिल देवहूति संवाद के बारे में बताया

आचार्य विष्णुकांत पराशर ने कपिल देवहूति संवाद के बारे में बताया

Tricity Today | नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Noida News : नोएडा के सेक्टर-20 के श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। आपको बता दें, यह कथा 23 मार्च तक चलेगी। जिसका आज तीसरा दिन है, जिसमें कथावाचक आचार्य विष्णुकांत पाराशर वृंदावन धाम ने कथा में कपिल देवहूति संवाद के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि "चौरासी लाख योनियां भोगने के बाद मनुष्य जन्म बड़े भाग्य से मिलता है। 

भगवान के नाम का करते रहना चाहिए जप
उन्होंने यह भी बोला गृहस्थ के साथ-साथ भगवान की याद जीवन में बनी रहे। भगवान को हम नहीं भूलें। उन्होंने बताया कि अष्टांग योग, यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि इससे मन पवित्र होता है। भगवान के चरणों का दर्शन करने से हमारे पाप कटते हैं।" जडभरत-रहूगण् संवाद की चर्चा करते हुए  उन्होंने बताया कि मनुष्य की आत्मा-परमात्मा में भेद नहीं है। भगवान के दर्शन से ज्यादा नाम जरूरी है। संकेत में, हँसी म‌जाक में भगवान का नाम कल्याण करता है। नरक में  न जाना पड़े इसीलिए भगवन् नाम का जप करते रहना चाहिए। उन्होंने प्रहलादचरित्र सुनाया और कहा कि नरसिंह भगवान भक्ति से प्रसन्न होकर खंभा तोड़कर प्रकट हुए।

प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक होता हैं कथा का गुणगान
आपको बता दें, यह कथा 23 मार्च तक चलेगी। जिसमें श्रीमद्भागवत जी की कथा का गुणगान किया जायेगा। यह कथा प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक होगी। वहीं 22 मार्च को होली मंगल मिलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद 23 मार्च को अंतिम दिन कथा पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू होगी तथा हवन एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का समापन हो जायेगा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कथा व्यासजी एवं अतिथियों का पटका ओढ़ाकर सम्मान किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.