कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, कृष्ण नाम पर झूमी महिलाएं

Noida News : कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, कृष्ण नाम पर झूमी महिलाएं

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, कृष्ण नाम पर झूमी महिलाएं

Tricity Today | कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Noida News : सेक्टर-82 स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) के पहले दिन शुक्रवार को ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा सेक्टर-पॉकेट 7 में घूमती हुई फिर शिव मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान सेक्टर की महिलाओं ने अपने सर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय कर दिया। 

श्रीमद्भागवत कथा सुनने वाले भाग्यशाली होते है 
कलश यात्रा के दौरान मंत्रोच्चार के बीच पुराण पूजन और व्यास का तिलक कर पूजन किया गया। कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास आचार्य विनोद कृष्ण महाराज ने भागवत माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि जब कोटि जन्मों का पुण्य उदय होता है तब जाकर हमें श्रीमद्भागवत कथा सुनने को मिलती है। कथा के श्रवण मात्र से हमारे मेरु पर्वत के समान पापों का शमन हो जाता है। इसलिए जीवन में हमेशा नेक कार्य करते रहना चाहिए। परोपकार की भावना हमारे जीवन को श्रेष्ठता प्रदान कर भगवान के निकट ले जाने का कार्य करती है। भक्ति, ग्यान, वैराग्य की व्याख्या के अलावा गोकरण धुन्धकारी की कथा और शुकदेव जन्म आदि की कथा सुनाई गया है। 

यह लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर पंडित विनोद मिश्रा, राघवेंद्र दुबे, पंडित अजय पांडेय, पंडित अजय शुक्ला, अशोक तिवारी, सुशील पाल, विष्णु शर्मा, राजवीर सिंह, रमेश चंद्र दास सहित तमाम भगवत्प्रेमी भक्त मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.