योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाने वाला लोगों से मांगता था रंगदारी, ऐसे हुआ खुलासा

नोएडा में दूसरा मुकदमा दर्ज : योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाने वाला लोगों से मांगता था रंगदारी, ऐसे हुआ खुलासा

योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाने वाला लोगों से मांगता था रंगदारी, ऐसे हुआ खुलासा

Tricity Today | श्याम किशोर गुप्ता पर दूसरा मुकदमा दर्ज

Noida News : जिसने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डीपफेक वीडियो बनाई थी, उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा रंगदारी मांगने के मामले में हुआ है। योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो बनाने वाले आरोपी श्याम किशोर गुप्ता पर सेक्टर-49 थाने में रंगदारी मांगने पर मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि श्याम किशोर गुप्ता ने उनसे रंगदारी मांगता था, लेकिन रंगदारी नहीं देने पर धमकी देता था।

क्या है पूरा मामला
नोएडा पुलिस को बरौला गांव में रहने वाले धर्मवीर ने बताया कि मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी श्याम किशाोर गुप्ता रेहड़ी पटरी वालों से रंगदारी मांगता था। जब उसे पैसे नहीं मिलते थे तो श्याम किशाोर गुप्ता उनको धमकी देता था। आरोपी रेहड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष है।

योगी आदित्यनाथ  
आपको बता दें कि एक मई को एक ट्विटर हैंडल 'श्याम गुप्ता आरपीएसयू' से सीएम योगी का डीप फेक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो में भ्रामक तथ्य दिए गए थे और देशविरोधी तत्वों को बल मिलने की आशंका थी। यह जानकारी मिलने पर नोएडा स्थित यूपी एसटीएफ की टीम ने साइबर क्राइम थाने को सूचित किया। जांच के बाद साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बरौला निवासी श्याम गुप्ता के विरुद्ध धारा 468, 505(2) भादवि, 66 आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.