महाकाल के पैसे से हुई 6 वर्षीय बच्चे की सर्जरी, इलाज के लिए दिए 2 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

नोएडा : महाकाल के पैसे से हुई 6 वर्षीय बच्चे की सर्जरी, इलाज के लिए दिए 2 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

महाकाल के पैसे से हुई 6 वर्षीय बच्चे की सर्जरी, इलाज के लिए दिए 2 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

Google Image | बच्चे की सर्जरी

Noida : शहर के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने 6 वर्षीय बच्चे की सफल सर्जरी कर जान बचाई है। दरअसल, पोस्ट ग्रुजऐट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के डॉक्टरों ने हार्ट ब्लॉकेज से पीड़ित बच्चे की दुर्लभ सर्जरी को सफलता पूर्ण किया है। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वास्थ्य है। डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर में पेसमेकर लगाया है। बच्चे के माता-पिता के पास पेसमेकर डलवाने के लिए पैसे नहीं थे। सर्जरी का खर्चा एनजीओ और डॉक्टरों की मदद से किया गया है। इस सर्जरी में तकरीबन 2 लाख का खर्चा आया है।

 महाकाल महाराज सेवा मंदिर ट्रस्ट ने की मदद
पीड़ित बच्चे के माता-पिता ने कहा कि हम पहले बच्चे को लेकर निजी अस्पतालों में गए थे। जहां अस्पतालों के तरफ से अधिक फीस मांगी जा रही थी। पास में अधिक पैसा ना होने की वजह से सरकारी अस्पताल बच्चे को लेकर गए। जहां उन्हें काफी धक्के खाए। ऐसे में महाकाल महाराज सेवा मंदिर ट्रस्ट उनकी मदद के लिए सामने आया और बच्चे को नया जीवन दिया है। पोस्ट ग्रुजऐट इंस्टीटयूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के डॉ मुकेश कुमावत (अतिरिक्त प्रफेसर एवं हेड पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी), डॉ गौरव मित्तल, डॉ धीरज शर्मा, डॉ अंकित ठाकुर ने सफल सर्जरी कर पेसमेकर लगाया है।

2 लाख रुपए का आया खर्चा
डॉ.मुकेश कुमावत ने कहा कि बच्चा हार्ट ब्लॉकेज से पीड़ित था, जिसे पेसमेकर डालने की जरूरत थी। बच्चे के इलाज में तकरीबन दो लाख का खर्चा आया है। यह खर्च महाकाल महाराज सेवा मंदिर ट्रस्ट और अस्पताल के डॉक्टर मिलजुल कर देंगे। डॉ गौरव मित्तल ने बताया कि बच्चे के माता-पिता खर्च उठाने में सझम नहीं थे, उनके पास रोजगार भी नहीं था। उन्होंने बताया कि अभी विवेक आईसीयू में रिकवर कर रहा है। वहीं, उसके माता और पिता को स्कूल में नौकरी दिलाई जाएगी ताकि वे जीविका चला सकें।

6 घंटे में हुआ पूरा ऑप्रेशन
डॉ.गौरव 5वीं क्लास तक बच्चे की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे। विवेक की सर्जरी के बाद उसके माता-पिता ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है। सोमवार 28 मार्च को छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक सर्जरी कर पेसमेकर डाला गया है। डॉ. गौरव अपने ट्रस्ट के जरिये शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, ग्रीन इंडिया, वृद्धाश्रम आदि के लिए कई आयोजन करते रहते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.