देश के कई राज्यों में दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पढ़िए पूरा प्लान

अच्छी खबर : देश के कई राज्यों में दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पढ़िए पूरा प्लान

देश के कई राज्यों में दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पढ़िए पूरा प्लान

Google Image | Vande Bharat Train

Noida Desk : भारत में ट्रेन की सुविधा को और हाईटेक करने के लिए रेलवे ने भारी-भरकम बजट मिला है। यात्रियों के सफर को और आसान बनाने के लिए रेलवे अपनी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को स्लीपर कोच के साथ लाने जा रहा है। इस साल दिसम्बर तक पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। वंदे भारत 500 से 600 किमी की दूरी तय करती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही अगले एक साल के अंदर वंदे भारत की तर्ज पर ही वंदे मेट्रो शुरू करने की भी योजना है। यह ट्रेन करीब 200 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी।

रेलवे की आय में इजाफा
आपको बता दें, अभी तक वंदे भारत भारत ट्रेन में चेयर कार की सुविधा है, जिसमें यात्रियों को बैठकर जाने की सुविधा है। लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने स्लीपर कोच जोड़ने को लेकर एक सर्वे किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम आए। इसमें पाया गया कि रेलवे अपने यात्रियों को लंबे रूट पर और सुविधा दे सकता है। स्लीपर वंदे भारत 1200 किमी तक चलाया जाएगा। इसके बाद स्लीपर कोच जुड़ने से यात्रियों को अपनी पसंदीदा ट्रेन में और सुविधा मिलेगी और यात्री कम समय में अपने घर भी पहुंच जाएंगे। वहीं, इससे रेलवे की आय में भी इजाफा होगा।

बिहार को लेकर कवायद तेज
शुरुआत में रेलवे दिल्ली से कानपुर और वाराणसी से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना पर विचार कर रहा है। रेलवे की मॉनिटरिंग कमेटी इस पूरे मामले पर रिपोर्ट भी तैयार कर रही है। इसके अलावा बिहार में भी वंदे भारत ट्रेन को चलाने की कवायद तेज कर दी गई है। दरअसल, इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में पहले से भी कई ट्रेन है। इसमें तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति आदि ट्रेनें शामिल है। ऐसे में यात्रियों के दबाव को देखते हुए एक और विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को एक और विकल्प मिल जाएगा। इससे लोगों को विशेष सुविधा मिलने के साथ-साथ टाइम का भी काफी बचत होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.