मोदी की सभा में लगे डॉ. महेश मुर्दाबाद के नारे, पुतला भी फूंका, वीडियो वायरल

बुलंदशहर में पीएम की रैली : मोदी की सभा में लगे डॉ. महेश मुर्दाबाद के नारे, पुतला भी फूंका, वीडियो वायरल

मोदी की सभा में लगे डॉ. महेश मुर्दाबाद के नारे, पुतला भी फूंका, वीडियो वायरल

Tricity Today | डॉ. महेश शर्मा का पुतला फूंका

Noida News : बुलंदशहर में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा एक बार फिर जहां साल-2014 वाले रथ पर सवार होकर यूपी का किला फतह करने को तैयार दिखी। पीएम मोदी मंच से उत्तर प्रदेश के विकास की तस्वीर पेश कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी इस जनसभा में देखने को मिला। बता दें कि यह पहली बार नहीं, जब लोग डॉ. महेश शर्मा का विरोध करते दिख रहे हैं। लगे मुर्दाबाद के नारे
लोकसभा चुनाव सिर पर है। क्षेत्र की आम जनता हो या किसान। इस वक्त एक व्यक्ति, जिसे लोगों के तीखे विरोध का समान करना पड़ रहा है, वह हैं गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा। क्षेत्र के लोग अब सांसद को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही कुछ बुलंदशहर के चोला क्षेत्र में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा में भी देखने को मिला। जनसभा में आए लोग 'मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे के साथ महेश शर्मा मुर्दाबाद' भी कहते सुने गए। इतना ही नहीं, लोग सांसद मुर्दाबाद के नारे लिखी तख्तियां भी हाथों में लिए हुए थे।

सांसद का पुतला भी फूंका 
जनसभा में आए लोग सांसद डॉ. महेश शर्मा के विरोध में नारे पर ही नहीं रुके। आक्रोशित लोगों और किसानों ने महेश शर्मा का पुतला भी फूंका। बताया जा रहा है इस दौरान डॉ. महेश शर्मा के साथ खुर्जा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह का भी लोगों ने विरोध किया। इस दौरान जो एक बात निकलकर सामने आई, वह यह थी कि न सिर्फ आम लोग और किसान, बल्कि भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी डॉ. महेश के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे थे।
खुर्जा में भी हुआ था विरोध
इसी वर्ष 11 जनवरी को गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घाटल, खुर्जा में मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. महेश शर्मा ने मंच से अपने संबोधन के दौरान सरकार की उपलब्धियों का बखान करना शुरू किया। तभी क्षेत्र की जनता ने डॉ. महेश शर्मा को बीच में ही टोकते हुए उनसे उनके द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में ही सवाल करने शुरू कर दिए। जब सांसद के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो लोग सभा छोड़कर जाने लगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.