जिले में सांप ने 2 लोगों को डसा, 5 साल की बच्ची की मौत

Noida News : जिले में सांप ने 2 लोगों को डसा, 5 साल की बच्ची की मौत

जिले में सांप ने 2 लोगों को डसा, 5 साल की बच्ची की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida : सर्फाबाद गांव में झुग्गी डाल कर रहने वाले परिवार में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। जब सांप ने 5 साल की बच्ची को डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। वही दूसरा घटना ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव की है। जहां 50 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पहली घटना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में झुग्गी डाल कर रहने वाले सतीश की पांच वर्षीय बेटी छाया को देर रात जहरीले सांप ने काट लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना
मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वालीं उषा को बीती रात को जहरीले सांप ने डस लिया। महिला की उम्र 50 साल है। परिजनों ने गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर की टीम लगातार मरीज पर निगरानी बनाए हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.