साइकिल चलाकर घर लौट रही 9 साल की बच्ची को सांप ने काटा, आईसीयू में भर्ती

नोएडा से बड़ी खबर : साइकिल चलाकर घर लौट रही 9 साल की बच्ची को सांप ने काटा, आईसीयू में भर्ती

साइकिल चलाकर घर लौट रही 9 साल की बच्ची को सांप ने काटा, आईसीयू में भर्ती

Tricity Today | घायल बच्ची

Noida : नोएडा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-105 के एचआईजी फ्लैट में रहने वाली एक बच्ची को सांप ने काट लिया। बच्ची की उम्र 9 साल है। सांप के काटने के बाद बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। परिजनों को भनक लगते ही बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत अभी भी गंभीर है, वो आईसीयू में भर्ती है।
  
अस्पताल में इलाज जारी
एचआईजी फ्लैट निवासी एपी भाटी ने बताया कि पोती अनीता भाटी मंगलवार शाम सेक्टर की बाहर सड़क पर साइकल चला रही थी। रात 10 बजे ग्राउंड फ्लोर पर वह साइकल खड़ी कर रही थी, तभी एक सांप ने अनीता को काट लिया। आनन-फानन में बच्ची को नजदीक के जेपी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। मंगलवार रात से अनीता का अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर्स द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि आए दिन सेक्टर में सांप देखे जाते हैं। कई बार वन विभाग को सांप पकड़ने के लिए सूचना दी गई है लेकिन उसके बावजूद लापरवाही की जा रही है। सोसायटी के लोगों ने डर के मारे बच्चों को बाहर भेजना बंद कर दिया है। अगर सही समय पर कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले दिनों में हादसे बढ़ सकते हैं।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.