सामाजिक संगठनों ने एक साथ मनाया गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी

नोएडा : सामाजिक संगठनों ने एक साथ मनाया गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी

सामाजिक संगठनों ने एक साथ मनाया गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी

Tricity Today | सामाजिक संगठनों ने झंडा फहराया तिरंगा

Noida : सामाजिक संगठनो ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ बसंत पंचमी मानते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और बच्चो में देश के प्रति वफादार रहने का वादा लिया। पहले झंडा लहराया गया और उसके बाद गयी और आपस में मिठाई बांटी गयी। 


उषाकिरण एनजीओ
उषाकिरण एनजीओ ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाहदरा गांव में में भव्य उत्सव के साथ मनाया। मुख्य अतिथियों ने स्वयं सेवको, शिक्षकों, अतिथियों और साथी छात्रों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद देशभक्ति के गीतों पर गायन किया और नृत्य से सबका मन मोहा। शाहदरा गांव में देशभक्ति और उल्लास व्याप्त हो गया।
 छाया शर्मा, संस्थापक, उषाकिरण एनजीओ ने बताया, " आज के शुभ दिन पर हमने लगभग 10 प्रणालियों वाली एक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया है। यह डिजिटल साक्षरता और सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग है जो एनजीओ के कई लक्ष्यों में से एक है, जिसका फायदा बच्चो  मिलेगा। " सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगो के खाने पीने की उचित व्यवस्था की गयी थी। 

युवा सोशल शक्ति फाउंडेशन
युवा सोशल शक्ति फाउंडेशन को 26 जनवरी को पूरा एक साल पूरा हुआ। सारे मेंबर्स ने मिलकर ध्वजारोहण करने के बाद बसंत पंचमी मनाई और केक काटा। संस्था ने इस पूरे साल में कई सामाजिक कार्य किये जैसे पर्यायवरण की सुरक्षा को लेकर मुद्दा उठाना, यमुना की सफाई करना इत्यादि। मेंबर्स ने गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है पर अपने विचार रखे। सचिन गुप्ता, संस्थापक ने बताया, " हम सभी का आभार व्यक्त करते है जिन्होंने हमे समर्थन दिया, साथ दिया और हमारे साथ नेक कार्य करने के लिए आगे आये।"


प्रयास फाउंडेशन 
एस के ए ग्रीनआर्क की दो महिलाओं द्वारा बीड़ा उठाया गया है, गरीब बच्चो को पढ़ाने का। इन्होने ज़िम्मेदारी ली है, मजदूरों के बच्चों को ज्ञान में बाकी बच्चों के बारबार लाकर खड़े करने का। 26 जनवरी को इन्होने बिहारी मार्किट में जाकर बच्चो को डांस करना सिखाया, उनके साथ गाने गाये, और  किया, गाना गया।  साथ ही बच्चो को उपहार दिए और खाने के पैकेट दिए। स्वेता गुप्ता और रोनिता कहती है, "हम पढ़े लिखो की ज़िम्मेदारी है कि हम भावी पीढ़ी के लिए एक अच्छे देश का निर्माण करे और हमारे कदम उसी और है। हम यही चाहते है हमारे प्रयासों से एक भी बच्चा अगर पढ़ लिख लिया, तो हमारे प्रयास सफल हो जाएंगे। "


जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था और हमारा शिक्षालय संस्था
जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था और हमारा शिक्षालय संस्था के संयुक्त तत्वधान में संस्थाओं ने नोएडा सेक्टर 62 की पाठशाला पर गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर्व का पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई और उसके बाद सरस्वती पूजा  हुई  हुई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डांस, कविता, गाने गाकर मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों को स्टेशनरी आइटम्स, स्नैक्स भी दिया गया। दीपांशु शर्मा, संस्थापक कहते है, "देश के बच्चो को हमने राष्ट्र के प्रति जागरूक किया है और उन्हें समझाया है की राष्ट्र के प्रति अपने भाव बनाये रखे  ." इस अवसर पैर दीपांशु शर्मा(जीवन अर्पण), आशीष शर्मा (हमारा शिक्षालय), निशु उपाध्याय, विद्या रावल, आकाश चौहान,आर्यन कुमार,सरला, सचिन, गोविंद, हर्ष नम्बरदार, नरेश शर्मा,मोना ने कार्यक्रम में बच्चो का प्रोत्साहन किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.