कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्मदिन, लिया प्रण अब नहीं रहेगी गौतमबुद्ध नगर की 'भूमि बंजर'

Noida News : कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्मदिन, लिया प्रण अब नहीं रहेगी गौतमबुद्ध नगर की 'भूमि बंजर'

 कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्मदिन, लिया प्रण अब नहीं रहेगी गौतमबुद्ध नगर की 'भूमि बंजर'

Tricity Today | कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Noida News: कांग्रेस पार्टी के नोएडा के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर 58 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा और लड्डू, फल एवं फ्रूटी आदि खाद्य सामग्री वितरित की।

नोएडा के कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया जन्मदिन
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा है कि हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी के लिए भगवान से दीर्घायु की कामना करते है। सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक के रूप में सदैव अपना आशीर्वाद और संरक्षण प्रदान करती है। इस अवसर रामकुमार ने सभी कांग्रेसियों के साथ प्रण लिया कि लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्ध नगर सीट पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपना सर्वस्व लगाकर इस बंजर भूमि को उपजाऊ बनाएगा। एआईसीसी सदस्य बबली नागर ने कहा कि सोनिया गांधी हमारी कांग्रेस पार्टी की धुरी है। उनके आशीर्वाद से लाखों करोड़ों कार्यकर्ता उनसे प्रेरित होकर रात दिन कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में संघर्षशील है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा और लड्डू, फल एवं फ्रूटी आदि खाद्य सामग्री वितरित करके जन्मदिन मनाया।

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, एआईसीसी सदस्य बबली नागर, पीसीसी सदस्य देवेन्द्र भाटी, उपाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र चौधरी, महासचिव सोनू प्रधान, अरुण टोंगर, रोहित चौहान, विकास कुमार, अवनिष तंवर, शिव कुमार तंवर, नवदीप चौधरी, राकेश यादव, जीशान चौधरी, कमरुद्दीन, नीरज, दीपक, मुनेश सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.