दलित युवती से दुष्कर्म करने वाला सोनू गिरफ्तार, शादी के नाम पर कई महीनों तक किया शोषण

Noida : दलित युवती से दुष्कर्म करने वाला सोनू गिरफ्तार, शादी के नाम पर कई महीनों तक किया शोषण

दलित युवती से दुष्कर्म करने वाला सोनू गिरफ्तार, शादी के नाम पर कई महीनों तक किया शोषण

Google Image | Symbolic Photo

Noida : पुलिस ने एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। जहां पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने इस मामले में बीते 12 नवंबर को सेक्टर-39 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सोनू प्रताप यादव नाम की एक लड़के ने पहले उसके साथ दोस्ती की थी। दोस्ती करने के बाद सोनू प्रताप ने उससे शादी की बात कही। पीड़िता ने बताया कि वह सोनू के झांसे में आ गई। सोनू ने शादी के नाम पर उसके साथ काफी बार दुष्कर्म किया। 

आरोपी पहुंचा जेल
आरोप है कि जब पीड़िता ने शादी करने का दवाब बनाया तो उसने इंकार कर दिया। शादी की जिद करने पर आरोपी सोनू ने लड़की के पिता के साथ बदतमीजी की थी। जिसके बाद पीड़िता ने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.