सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी ने किया नामांकन, कहा- सरकार आते ही पूरे होंगे वादे

नोएडा विधानसभा :  सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी ने किया नामांकन, कहा- सरकार आते ही पूरे होंगे वादे

सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी ने किया नामांकन, कहा- सरकार आते ही पूरे होंगे वादे

Social Media | सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी

Noida News : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को नोएडा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने अपना नामांकन भरने कलेक्टर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन के लिए केवल उम्मीदवार के साथ कुछ लोगों को ही प्रवेश दिया गया। उन्होंन कहा कि इस बार चुनाव में प्रमुख मुद्दा बिल्डर-बायर, किसान, कच्ची कालोनी का विकास है। महिला सुरक्षा और शहर का मुद्दा अहम है। समाजवादी की सरकार बनने पर बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

राजा की जरूरत नहीं सेवक की जरूरत
जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने कहा की सरकार बनने के बाद नोएडा में एक बड़ा कॉलेज बनवाएंगे। 2012 से लेकर 2017 के तर्ज पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों को राजा की जरूरत नहीं सेवक की जरूरत है। हम भारी मतों से विजई होंगे।

तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव
सुनील चौधरी को 2017 विधानसभा चुनाव में दूसरा स्थान मिला था। सुनील चौधरी ने 2017 विधानसभा चुनाव में 58,401 वोट हासिल किए थे। अब सुनील चौधरी तीसरी बार नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। नोएडा से चुनाव लड़ने की दौड़ में काफी नेता शामिल थे। बताया जा रहा था कि हाल ही में समाजवादी पार्टी में जुड़े नेताओं में से किसी एक को अखिलेश यादव नोएडा प्रत्याशी घोषित कर सकते है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.