गौतमबुद्ध नगर में सपा सबसे कमजोर लेकिन गुटबाजी में अव्वल, प्रदेश अध्यक्ष ने की हालात सुधारने की कोशिश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  गौतमबुद्ध नगर में सपा सबसे कमजोर लेकिन गुटबाजी में अव्वल, प्रदेश अध्यक्ष ने की हालात सुधारने की कोशिश

गौतमबुद्ध नगर में सपा सबसे कमजोर लेकिन गुटबाजी में अव्वल, प्रदेश अध्यक्ष ने की हालात सुधारने की कोशिश

Tricity Today | नोएडा प्रेस क्लब

Noida : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) आने वाला है। इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। ऐसे में दोनों राजनीतिक संगठनों के लिए एक-एक उम्मीदवार और विधानसभा सीट मायने रखती है। लिहाजा, समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता जिला लेवल पर गतिरोध और मनमुटाव को खत्म करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नोएडा पहुंचे। सपा के सारे धड़ों को एक साथ बैठाकर नोएडा मीडिया क्लब (Noida Media Club) में प्रेस वार्ता की। आपको एक जानकारी और दे दें, पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अगर कहीं सबसे ज्यादा कमजोर है तो वह जिला गौतमबुद्ध नगर है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज तक सपा को गौतमबुद्ध नगर में कोई चुनावी कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है। इसके बावजूद यहां नेताओं में घुटबंदी और अंतर्द्वंद चरम पर हैं।

जिला में नेताओं की आपस में गुटबाजी
यूपी चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सभी दल के नेता धरातल पर उतर कर जनता से रूबरू हो रहे हैं। लेकिन सभी पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को संभालने की कमान बड़े नेताओं के हाथ में सौंपी गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मेरठ से वापस लौटते समय शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पहुंचे। लेकिन दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि जिला में नेताओं की आपस में गुटबाजी को विराम लगाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। 

जिला के बड़े नेता एक मंच पर आए नजर
बृहस्पतिवार को नोएडा प्रेस क्लब की तस्वीर यह संदेश दे रही थी कि जिले में हो रहे कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महानगर ग्रामीण वह गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष और जिला के बड़े नेता एक मंच पर नजर आए।  केवल समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के आने पर ही जिले के बड़े नेता एक साथ कार्यक्रम में देखते हैं। बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी के अंदर आपसी गुटबाजी के कारण जिले के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की संख्या कमी देखने को मिली है। जिसकी शिकायत समाजवादी पार्टी के हाईकमान को भेजी गई थी।

टिकट की दावेदारी को लेकर अलग-अलग गुट
दरअसल, कहा यह भी जा रहा है कि जिले के बड़े सपा नेता टिकट की दावेदारी को लेकर अलग-अलग गुट बनाकर चल रहे हैं। आए दिन पार्टी के कार्यक्रमों में जिले के बड़े नेताओं का उपस्थित ना रहना, अनेकों सवाल खड़ा करता था। पूरी रिपोर्ट प्रदेश के सपा हाईकमान के पास पहुंच चुकी थी। माना जा रहा है कि नोएडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को जिले में चल रहे नेताओं की आपसी गुटबाजी को दूर करने के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार को नोएडा प्रेस क्लब में सपा में गुटबाजी के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब दिया कि जिले में गुटबाजी को जल्द समाप्त किया जाएगा और पार्टी मजबूती के साथ 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.