गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत ये 17 सीट कांग्रेस को देना चाहती है सपा, जल्दी होगा फैसला

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत ये 17 सीट कांग्रेस को देना चाहती है सपा, जल्दी होगा फैसला

गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत ये 17 सीट कांग्रेस को देना चाहती है सपा, जल्दी होगा फैसला

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन अभी टूटा नहीं है। तमाम अटकलों और अफवाहों के बीच दोनों पार्टियों में बातचीत चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में बंटवारे को लेकर दो दौर की बातचीत हो चुकी है। जिसमें समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा क्षेत्र छोड़ने का प्रस्ताव दिया है। ख़ास बात यह है कि इनमें गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद और बुलंदशहर लोकसभा सीट भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सोमवार को समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

सपा ने कांग्रेस को इन 17 सीटों का ऑफर दिया है
1. अमेठी 
2. रायबरेली 
3. वाराणसी 
4. अमरोहा 
5. बागपत 
6. सहारनपुर 
7. गौतम बुद्ध नगर
8. ⁠गाजियाबाद 
9. बुलंदशहर 
10. फतेहपुर सीकरी 
11. हाथरस 
12. झांसी 
13. बाराबंकी 
14. कानपुर 
15. सीतापुर
16. कैसरगंज 
17. महाराजगंज

आज लखनऊ पहुंच रही है राहुल गांधी की यात्रा
दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत छोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को लखनऊ पहुंच रही है। कांग्रेस ने न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी को न्यौता भेजा था। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने कांग्रेस का यह न्योता स्वीकार कर लिया था। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया। अब सोमवार को यकायक समाजवादी पार्टी ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद अटकलें लग रही थीं कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूटने वाला है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया है। रालोद के मुखिया जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ जा चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.