नोएडा डिपो से यूपी के इन जिलों में चलेंगी विशेष बसें, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

होली पर गांव जाने वालों के लिए खुशखबरी : नोएडा डिपो से यूपी के इन जिलों में चलेंगी विशेष बसें, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

नोएडा डिपो से यूपी के इन जिलों में चलेंगी विशेष बसें, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

Google Image | Symbolic Image

Noida News : यूपी की आर्थिक राजधानी नोएडा में दूसरे शहर और जिलों से आकर लोग रह रहे है। ऐसे में होली का त्यौहार को मानाने के लिए सभी अपने घर जाएंगे। ऐसे में नोएडा डिपो ने हर्षोल्लास के त्यौहार को और भी खास बनाने का फैसला लिया है। 20 मार्च से मोरना स्थित नोएडा डिपो से होली पर विशेष बसें चलेंगी। बीते वर्षों की भीड़ को देखकर इस बार पहले से भी ज्यादा फेरे बसें लगाएंगी। 

इन जिलों में दौड़ेंगी बसें 
डिपो के सहायक से मिली जानकारी के मुताबिक, होली पर समीप स्थित शहरों की बसें तीन से चार और दूर के क्षेत्रों की बसें दो-दो अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। डिपो से प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, बांदा, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। दस दिन तक नोएडा डिपो से 24 घंटे बसें मिलेंगी। डिपो से लंबी दूरी की बसें भी चलाई जाएंगी।

हर साल मिलती है लोगों को सेवा
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले लोगों को यह सेवा हर साल मिलती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर साल होली और दीवाली पर अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं। जिसका एक मुख्य कारण यह भी है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रवासियों की संख्या बेहद अधिक है। जिले में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और दूसरे राज्यों के लाखों लोग रहते हैं। जो अपने तीज त्यौहार पर गांव जाते है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भी दूसरे जिलों में रहने वाले लोग भी ऐसे मौके पर अपने गांव जाते हैं। कुल मिलाकर ये अतिरिक्त बसें ऐसे लोगों को बेहद फायदेमंद होती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.