गौतमबुद्ध नगर में विशेष सफाई अभियान शुरू, डीएम ने भी लगाई झाड़ू

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में विशेष सफाई अभियान शुरू, डीएम ने भी लगाई झाड़ू

गौतमबुद्ध नगर में विशेष सफाई अभियान शुरू, डीएम ने भी लगाई झाड़ू

Tricity Today | डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लगाई झाड़ू

Noida News : 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर रविवार से जिले में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत सभी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाया जाएगा। अभियान का समापन 21 जनवरी को होगा। क्या है पूरा मामला
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में रविवार को जिलाधिकारी के नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर कैंप कार्यालय की सफाई की। अभियान को अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व अतुल कुमार और अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में चलाया गया। बता दें कि यह अभियान विकास भवन, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला मनोरंजन कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय, जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, डूडा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, उद्योग कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा अन्य विभागों में भी चलाया जा रहा है। इसका मकसद दफ्तरों और स्कूलों को प्लास्टिक और गंदगी मुक्त बनाना है।

डीएम ने दिए निर्देश
जिले की तीनों तहसीलों में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सभी तहसीलदार और तहसील के दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनपद के कार्यालय भवनों, सरकारी इमारतों, स्कूल कॉलेज आदि में 22 से 26 जनवरी तक विशेष प्रकाश की व्यवस्था भी की जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.