जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में खास तैयारी, फूलों और लाइटों से जगमगाया टेंपल

कान्हा के स्वागत को तैयार नोएडा : जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में खास तैयारी, फूलों और लाइटों से जगमगाया टेंपल

जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में खास तैयारी, फूलों और लाइटों से जगमगाया टेंपल

Tricity Today | जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में खास तैयारी

Noida News : जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। लोगों में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। रक्षाबंधन की तरह जन्माष्टमी को लेकर भी लोगों में असमंजन की स्थिति बनी हुई है। इस बार देश में दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी का उल्लास नजर आ रहा है। मंदिर सजकर तैयार हो गए हैं। वहीं, भक्तों ने भी घरों में कान्हा के आगमन की तैयारी कर ली है। सेक्टर-33 के इस्कॉन मंदिर में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव को मनाने के लिए चार माह से तैयारियां चल रहीं हैं। 

रंग बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर
मंदिर को सजाने का काम पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। इस्कॉन मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस व पुष्प से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। भगवान को 56 प्रकार व्यंजन के भोग लगाए जाएंगे। इस्कॉन मंदिर में दर्शन गुरुवार की सुबह 4:30 बजे से रात 12 बजे तक होंगे। इस वर्ष उत्सव में देश-विदेश से पांच लाख भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

सजावट के लिए वृंदावन से आए हैं फूल
पूरे इस्कॉन मंदिर को फूलों व अन्य सामाग्री से सामान से सजाया जा रहा है। महिलाएं भगवान के शृंगार के लिए फूल माला बनाने में लगी हुई हैं। इसके लिए वृंदावन से फूल मंगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त विदेशों से आए विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फूलों का भी प्रयोग किया जाएगा। मंदिर से जुड़ी महिला भक्त भगवान के भोग के लिए देशी और विदेशी 256 प्रकार के विभिन्न व्यंजन बनाने में जुटी हुई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.