त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रोडवेज की विशेष सेवा, दो अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले

Noida News : त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रोडवेज की विशेष सेवा, दो अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रोडवेज की विशेष सेवा, दो अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले

Google Image | Symbloic Image

Noida News : त्योहारों के सीजन पर अपने घर जाने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने पूरे प्रदेश में विशेष बस सेवा शुरू की है। इसके अलावा सभी शहरों से रूटों पर चलने वाली बसों के फेरों को भी बढ़ाया गया है। ऐसे में नोएडा में रहने वाले लोगों को दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा आदि त्यौहार मनाने के लिए अपने घर जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए नोएडा से भी अतिरिक्त विशेष रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा नोएडा डिपो पर दो अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं।

अतिरिक्त विशेष बसों से मिलेगी यात्रियों को सुविधा
धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज द्वारा भी तैयारी की गई है। इस दौरान त्योहार पर नोएडा से अपने घर जाने वालों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए 36 नई विशेष बसों को उन रूटों पर लगाया गया है, जिन पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। इसके लिए नोएडा डिपो की ओर से मथुरा होते हुए आगरा जाने वाली बसों के बेड़े में पांच अतिरिक्त बसें शामिल की गई हैं। इसके अलावा मेरठ के लिए 10 अतिरिक्त बसें, अलीगढ़ के लिए छह बसें और कासगंज, बदायूं के लिए तीन-तीन अतिरिक्त बसें लगाई गई है। इसके अलावा यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। नोएडा डिपो के अधिकारियों के अनुसार 8 नवंबर से इन अतिरिक्त बसों की सेवाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, नोएडा डिपो पर यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मोरना डिपो में दो अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं। इसके अलावा सभी रूटों पर ऑनलाइन टिकट की सुविधाएं भी दी जा रही है।

ऑनलाइन भी बुक कर सकेंगे टिकट
उत्तर प्रदेश रोडवेज द्वारा प्रदेश में त्योहारों पर विशेष अतिरिक्त बस सेवा शुरू की गई है। इसमें 180 बसें शामिल की गई हैं। पिछले साल यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए कई रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। बताया गया है कि कौशांबी और आनंद विहार की एसी बसें नोएडा डिपो से होकर गुजरती हैं। इसमें लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य शहरों की बस सेवा शामिल हैं। इन बसों की ऑनलाइन टिकट बुक कराई जा सकती है और नोएडा की लोकेशन को इसमें जोड़ा जा सकता है। ऐसे में नोएडा डिपो से भी एसी बसों में बैठकर यात्री सफर कर सकेंगे। दिवाली पर इन बसों की संख्या में भी दोगुनी वृद्धि हुई है। पहले 7 बसें आती थी, अब 14 बसें डिपो से होकर गुजरेंगी। नोएडा के आसपास के शहरों के लिए बसें चार अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। सभी रूट पर दो से तीन बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा है। यात्री उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.up.gov.in पर टिकट बुक करा सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.