विपक्षी टीम महेश शर्मा और अनुराग ठाकुर से किए दो-दो हाथ, वीडियो

नोएडा में पंकज सिंह ने अकेले संभाला मोर्चा : विपक्षी टीम महेश शर्मा और अनुराग ठाकुर से किए दो-दो हाथ, वीडियो

विपक्षी टीम महेश शर्मा और अनुराग ठाकुर से किए दो-दो हाथ, वीडियो

Tricity Today | सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम

Noida : नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium) में ग़जब नजारा देखने के लिए मिला। यहां आयोजित चार दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) और विधायक पंकज सिंह (Pankaj Singh BJP) ने बैडमिंटन का खेल खेला। दोनों के बीच बैडमिंटन का मुकाबला काफी देर तक चला। वहीं, स्टेडियम में पहुंचे कार्यकर्ता दर्शक के रूप में तब्दील हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम में आए खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। नेताओं के बीच मुकाबला
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चार दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा 2023 की शुरुआत की। उन्होंने बैडमिंटन और टेनिस में हाथ आजमाया। टेनिस के गेम के दौरान उनकी टीम में सांसद महेश शर्मा रहे और विपक्ष में विधायक पंकज सिंह थे। इसके साथ ही बैडमिंटन के खेल के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पंकज सिंह के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। मुकाबले के दौरान मैदान के चारों ओर दर्शकों का हुजूम लग गया। इस प्रतियोगिता को हर किसी ने अपने कैमरे में कैद किया है। इसका वीडियो खुद तीनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार : अनुराग
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी भी सरकार ने खेल के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया। योगी सरकार मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बना रही है। केंद्र सरकार लगातार खेलों के बजट में इजाफा कर रही है। जिसका परिणाम भी बीते कुछ सालों में सामने आया है। देश के खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलीं तो उनके प्रदर्शन में सुधार आया। उन्होंने कॉमनवेल्थ, टोक्यो, रियो और एशियन गेम्स समेत अन्य खेलों में पदकों में बढ़ोतरी की। राज्य सरकार ने दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

तीन हजार करोड़ से अधिक का बजट
उन्होंने कहा कि खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बन जाता है, लेकिन अगर खिलाड़ी ही नहीं आएंगे तो यह किसी काम का नहीं रहेगा। सांसद ने बढ़िया कार्यक्रम कराया है। जहां 2014 में कांग्रेस की सरकार में 934 करोड़ रूपये का खेल का बजट था, वहीं भाजपा सरकार में तीन हजार करोड़ से अधिक का बजट है। खेलों इंडिया के लिए प्रधानमंत्री ने 3200 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। खेलो इंडिया में 15 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.