श्रीकांत के परिवार ने किया मोबाइल टॉर्च मार्च, सोसायटी वालों के खिलाफ कही ये बात

Shrikant Tyagi Issue : श्रीकांत के परिवार ने किया मोबाइल टॉर्च मार्च, सोसायटी वालों के खिलाफ कही ये बात

श्रीकांत के परिवार ने किया मोबाइल टॉर्च मार्च, सोसायटी वालों के खिलाफ कही ये बात

Tricity Today | श्रीकांत के परिवार ने किया मोबाइल टॉर्च मार्च

Noida News : नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स हाउसिंग सोसायटी में रविवार की रात श्रीकांत त्यागी के परिजनों ने मोबाइल टॉर्च मार्च निकाला है। यह मार्च ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी के निवासियों के खिलाफ निकाला गया है। आपको बता दें कि शनिवार की रात सोसायटी की महिलाओं और बच्चों ने ऐसा ही एक मार्च निकाला था। उन लोगों का कहना था कि महिलाओं के सम्मान में यह मार्च निकाल रहे हैं। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। अब रविवार की रात श्रीकांत त्यागी पक्ष ने मार्च निकाला। इन लोगों ने कहा कि सोसायटी की कुछ महिलाएं माहौल खराब करना चाहती हैं। उनका मकसद श्रीकांत के परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना है। श्रीकांत के परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है
रविवार की रात टॉर्च मार्च में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी भी शामिल रहीं। परिवार की कई महिलाएं इसमें शरीक हुईं। बुजुर्ग महिलाएं ने कहा, "शनिवार की रात सोसायटी के लोगों ने कैंडल मार्च किया था। उनका कहना है कि श्रीकांत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अब भला क्या श्रीकांत को फांसी दे दी जाए। उस पर नाजायज मुकदमे दर्ज करके जेल में डाल दिया गया है। उस पर गैंगस्टर लगाई है। सोसायटी की कुछ महिलाओं ने षड्यंत्र के तहत उसे फंसाया है। अब इस तरह का मार्च का मकसद अनु त्यागी और श्रीकांत के बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना है। यह लोग इन बच्चों को बदनाम कर रहे हैं।"

श्रीकांत त्यागी के घर पर चला था प्राधिकरण का बुलडोजर
बीते 5 अगस्त 2022 को श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता की थी। इस मामले के बाद श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी दौरान ही श्रीकांत त्यागी की बालकनी पर नोएडा अथॉरिटी का पीला पंजा चला था। जिसमें बताया गया था कि श्रीकांत त्यागी ने गलत तरीके से बालकनी पर कब्जा किया हुआ है। इसी वजह से इसको तोड़ा गया है।

अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल
हाल में ही श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो साझा की थी। वीडियो में दिख रहा था कि दो मकान वालों ने बालकनी को पूरी तरीके से उसी तरीके से कवर किया हुआ है, जिस तरीके से श्रीकांत त्यागी ने किया था। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यवाही पर अनु त्यागी ने सवाल खड़े किए थे। 

अनु त्यागी ने ट्विटर पर क्या लिखा
अनु त्यागी ने ट्वीट करते हुए कहा था, "ये एक वीडियो है। जिसमें सिर्फ 2 घर दिखाई दे रहे हैं। ऐसा एक और फ्लैट भी है। मेरे घर की बालकनी टूटी तो इनके घर की बालकनी भी टूटनी चाहिए थी।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं नहीं चाहती कि किसी का घर टूटे, लेकिन मुझे इंसाफ चाहिए। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, उसके लिए मुझे इंसाफ चाहिए। क्या मेरा घर तुड़वा कर मिठाई बांटना सही था?" इसी पोस्ट के साथ अनु त्यागी ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.