नोएडा कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काटा केक

शुभकामनाएं : नोएडा कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काटा केक

नोएडा कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Tricity Today | नोएडा के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं

Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर-53 में स्थित गिझोड़ कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा,  हमारे प्रदेश अध्यक्ष किसान-मजदूर की लड़ाई लड़ रहे हैं। जबसे अजय कुमार लल्लू अध्यक्ष बने हैं, तब से कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। नोएडा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जीत होगी।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पसरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर उजागर कर रही है। हम लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पार्टी आगे भी सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाएगी ।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा, अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हम युवाओं-बेरोजगारों की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में युवा हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश में महंगाई पर आवाज उठाने वाले प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के खिलाफ सरकार केस दर्ज करवा रही है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। गरीब विरोधी सरकार को आईना दिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है। 

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश  महासचिव लियाकत चौधरी व महानगर महासचिव यतेन्द्र शर्मा ने कहा, हम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव लियाकत चौधरी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महानगर महासचिव यतेन्द्र शर्मा, महासचिव राजन बिष्ट, अरुण प्रधान आदि उपस्थित रहे ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.