नोएडा विधानसभा से सुनील चौधरी तीसरी बार लड़ेंगे विधायक का चुनाव, हाईकमान ने की घोषणा 

BIG BREAKING : नोएडा विधानसभा से सुनील चौधरी तीसरी बार लड़ेंगे विधायक का चुनाव, हाईकमान ने की घोषणा 

नोएडा विधानसभा से सुनील चौधरी तीसरी बार लड़ेंगे विधायक का चुनाव, हाईकमान ने की घोषणा 

Google Image | सुनील चौधरी और अखिलेश यादव

Noida News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने नोएडा विधानसभा (Noida Assembly) से सुनील चौधरी (Sunil Chaudhary) का टिकट फाइनल किया है। नोएडा विधानसभा से सुनील चौधरी समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। नोएडा से चुनाव लड़ने की दौड़ में योगेंद्र शर्मा और अतुल शर्मा थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने तीसरी बार सुनील चौधरी को नोएडा विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव
सुनील चौधरी को 2017 विधानसभा चुनाव में दूसरा स्थान मिला था। सुनील चौधरी ने 2017 विधानसभा चुनाव में 58,401 वोट हासिल किए थे। अब सुनील चौधरी तीसरी बार नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। नोएडा से चुनाव लड़ने की दौड़ में काफी नेता शामिल थे। बताया जा रहा था कि हाल ही में समाजवादी पार्टी में जुड़े नेताओं में से किसी एक को अखिलेश यादव नोएडा प्रत्याशी घोषित कर सकते है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.