भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह के समर्थक को दूसरे समुदाय ने पीटा, 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

नोएडा : भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह के समर्थक को दूसरे समुदाय ने पीटा, 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह के समर्थक को दूसरे समुदाय ने पीटा, 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा भाजपा उम्मीदवार (Noida BJP Candidate) के पक्ष में पोस्ट लिखने पर कुछ लोगों ने भाजपा समर्थक (BJP Supporter) और उसके साथियों के साथ मारपीट की है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने नोएडा पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच पड़ताल कर रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

सोशल मीडिया पर लगाया था स्टेट्स
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी इला मारन ने बताया कि वीरेंद्र चौधरी नोएडा में स्थित चोटपुर कॉलोनी में रहते हैं। वीरेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं और उन्होंने मतदान वाले दिन यानी कि 10 फरवरी को अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर नोएडा भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह के समर्थक में स्टेट्स लगाया था।

पीड़ित ने लगाए यह आरोप
वीरेंद्र चौधरी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि पाशा नामक एक व्यक्ति ने उनके स्टेटस पर भारतीय जनता पार्टी और नोएडा भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ अपशब्द लिखे थे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पाशा नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पीड़ित वीरेंद्र चौधरी का आरोप है कि पाशा और उसके साथियों ने उनको अपने साथियों के साथ हिंडन नदी के पास बुलाया था। जिसके बाद पाशा और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित वीरेंद्र चौधरी ने इस मामले में सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने लिखित शिकायत दी है। 

कई लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पाशा समेत 15 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीट नोएडा, दादरी और जेवर में चुनाव संपन्न हो चुका है। पुलिस और प्रशासन की कड़ी तैयारी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है। विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद में 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई भी मैदान में चुनाव के दिन मौजूद रहे। चुनाव के दिन कोई भी विवाद या तनाव का माहौल पैदा नहीं हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.