कृषि कानून समर्थक किसानों से मिले सुरेंद्र नागर, प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री से मुलाकात करने गया

नोएडा : कृषि कानून समर्थक किसानों से मिले सुरेंद्र नागर, प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री से मुलाकात करने गया

कृषि कानून समर्थक किसानों से मिले सुरेंद्र नागर, प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री से मुलाकात करने गया

Tricity Today | कृषि कानून समर्थक किसानों से मिले सुरेंद्र नागर

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को समर्थन देने के लिए गौतमबुद्ध नगर से सैकड़ों किसान मंगलवार की दोपहर नोएडा गए थे। ट्रैक्टरों और कारों में सवार किसानों का यह जत्था महामाया फ्लाईओवर पहुंचा। वहां से आगे पुलिस ने इन लोगों को नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर कानून समर्थक किसानों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से बात की और किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने का समय तय हुआ। अब सुरेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में 20 किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री से मिलने दिल्ली जा रहा है।

कानून समर्थक किसान मंगलवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में सिटी पार्क पर एकत्र हुए थे। यहां से दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रैक्टरों और कारों में सवार होकर किसानों की यह रैली नोएडा में महामाया फ्लाईओवर पहुंचे। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बुरी तरह ट्रैफिक जाम लग गया। किसानों से मिलने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नगर पहुंचे। सुरेंद्र सिंह नागर ने किसानों से कहा, "तीनों कानून देश के किसानों की स्थिति में व्यापक रूप से बदलाव करेंगे। अभी अगर कोई कारोबारी या उद्यमी किसी वस्तु का उत्पादन करता है तो उसे मूल्य निर्धारण करने का हक होता है। अभी तक देश में किसानों को यह हक नहीं था। किसान अपनी कृषि उपज स्थानीय मंडी में ही बेचने के लिए मजबूर थे। नए कानून किसानों को राष्ट्रीय बाजार और मूल्य उपलब्ध करवाएंगे। देशभर का किसान कहीं भी स्वतंत्र रूप से अपनी उपज को बेच सकेगा।"

सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा, "दूसरी ओर यह आशंका कि इन कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी, यह सोचना निरर्थक है। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि एमएसपी सिस्टम को लागू रखा जाएगा। मंडियां बरकरार रहेंगी। कुछ लोग बिना वजह किसानों को भ्रमित करने के लिए प्रोपेगैंडा कर रहे हैं। इससे बचने की आवश्यकता है।" सुरेंद्र सिंह नागर ने कानून के पक्ष में आए किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हें कहा कि आप लोगों ने इन कानूनों की वास्तविकता और प्रासंगिकता को समझा है। यह बात सभी किसानों को समझनी चाहिए। सुरेंद्र सिंह नागर ने किसानों से अपील की कि वे गांव में वापस लौट कर लोगों को नए कानूनों के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दें। इसके बाद सुरेंद्र सिंह नागर ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बातचीत की। उन्हें बताया कि कृषि कानूनों का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में किसान उनसे मिलना चाहते हैं। कृषि मंत्री ने किसानों को मिलने का समय दे दिया है। अब सुरेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में 20 किसानों से मुलाकात करने दिल्ली गया है।

बीस किसानों का प्रतिनिधिमंडल सुरेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में दिल्ली के लिए निकल गया है। बाकी किसान महामाया फ्लाईओवर से वापस लौट गए हैं। इस दौरान किसानों से नोएडा के पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बातचीत की। उन्हें वापस लौटने के लिए सहमत किया। इस बीच नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेस-वे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। हजारों की संख्या में वाहन जाम में फंसे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस और नोएडा पुलिस मिलकर हालात को संभालने में जुटे हैं। उम्मीद है कि अगले एक घंटे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.