केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में घुसी संदिग्ध कार, बाल-बाल बचे, पकंज सिंह ने...

नोएडा पुलिस की चूक : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में घुसी संदिग्ध कार, बाल-बाल बचे, पकंज सिंह ने...

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में घुसी संदिग्ध कार, बाल-बाल बचे, पकंज सिंह ने...

Google Image | केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

  • राज्यपाल नोएडा कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे
  • दिल्ली वापसी के दौरान हुआ हादसा
  • कोतवाली 113 की घटना
  • पुलिस में दो को किया गिरफ्तार
Noida News : नोएडा में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। यहां पर उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। कोतवाली 113 के अंतर्गत एक संदिग्ध वाहन उनके काफिले में घुस गया। उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। काफिला शुक्रवार की रात को नोएडा से होते हुए दिल्ली जा रहा था।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नोएडा के सेक्टर-77 में कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौटे थे। तभी उनके काफिले में एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो घुस गई। शख्स ने अपने स्कॉर्पियो से आरिफ मोहम्मद खान की गाड़ी में टक्कर में मारने की कोशिश की। हालांकि इस घटना में आरिफ मोहम्मद खान बाल-बाल बच गए। इस मामले में पुलिस ने नोएडा के मूल निवासी गौतम सोलंगी और मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया था। कार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था। यह मुकदमा सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कराया है।

नोएडा पुलिस की चूक
आपको बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान एक लिबरल मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। वे बड़ी बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हैं। हालांकि घटना के बाद राज्यपाल को सुरक्षित नोएडा के रास्ते दिल्ली पहुंचाया गया है। लेकिन इस तरह की राज्यपाल के काफिले में किसी अज्ञात वाहन का पहुंचना कहीं न कही पुलिस की बड़ी चूक मानी जा रही है। नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.