प्रेमी संग भागी किशोरी बॉयफ्रेंड के साथ बिहार में मिली, जानिए कैसे पहुंची

नोएडा : प्रेमी संग भागी किशोरी बॉयफ्रेंड के साथ बिहार में मिली, जानिए कैसे पहुंची

प्रेमी संग भागी किशोरी बॉयफ्रेंड के साथ बिहार में मिली, जानिए कैसे पहुंची

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर के सदर थाने के रामदयालुनगर से पुलिस ने एक घर से प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। यह दोनों नोएडा से भागे थे। बरामद लड़की और युवक नोएडा में रह रहे थे। लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश की बस्ती और युवक मुजफ्फरपुर के सादपुरा का निवासी है।

पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। युवक नोएडा में ही उसके घर के पास रहकर बिजली का काम करता है। घर पर आने-जाने के दौरान दोनों की एक-दूसरे से पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। परिजन के विरोध पर दोनों बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर पहुंच गए थे। 

किशोरी ने बताया कि 16 फरवरी को नोएडा से निकले थे। बैरिया में एक महिला से जान-पहचान हुई। महिला ने दोनों को अपने घर में शरण दी। शुक्रवार की रात महिला का पति घर पहुंचकर हंगामा करने लगा। उसने पुलिस को बुला लिया है। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि किशोरी और युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.